मुरादाबाद। दलपतपुर पुलिस चौकी में खड़ी बाइकों में अचानक लगी आग। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
मूंढापांडे की दलपतपुर पुलिस चौकी में विभिन्न मुकदमों में शामिल तथा लावारिस बाइक खड़ी हैं। सोमवार शाम साढ़े छह बजे अचानक बाइकों से आग की लपटें उठने लगीं। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस आग बुझाने पर जुट गई और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास खाली जमीन में किसी ने पत्तों में आग लगा दी थी। जिसकी चिंगारियां से बाइकों आग लग गई है। जिससे छह बाइकों के टायर व सीटें जल गई।