मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन से बाइक चुरा रहे दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन और रंजीत थाना बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। दोनों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा है कि उन्हें नशे की लत है। शौक पूरे करने के लिए वे चोरी करते हैं।
जीआरपी ने उनकी निशानदेही पर चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक और बरामद की है। जोकि उन्होंने रेलवे स्टेशन से ही चोरी की थी। रविवार को दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन पर खड़ी पार्सल कार्यालय में एक कर्मचारी की अपाचे बाईक चोरी कर ले जा रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोका, कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुला। जीआरपी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद