मैनाठेर । संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी दीपक पुत्र चंद्रपाल अपनी बहन पूजा (30) पत्नी नीरज निवासी जोडेरा थाना बिलारी व अपनी भांजी अक्षरा (6) और पत्नी किरण के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था, बुधवार दोपहर जैसे ही वह संभल कट पर पहुंचा ट्रक से टक्कर हो गई। तभी बाइक गिर गई और ट्रक का पहिया बाइक चालक की बहन पूजा पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक और उसकी पत्नी व भांजी घायल हो गए। यह देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया और मृतका पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक शौकत निवासी चंद्रशेरा पटन जिला बारह मुल्ला ने बताया कि वह श्रीनगर से गुवाहाटी जा रहा था। जैसे ही वह संभल कट पर पहुंचा तभी तभी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।