मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार को पीआरवी टीम ने पीछा कर दबोच लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात मूंढापांडे क्षेत्र में कार्यरत पीआरवी 0268 के कर्मचारी हेड कांस्टेबल जोगराज, कांस्टेबल अनुज शर्मा व चालक कृपाल सिंह तैनात थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक छोटा हाथी चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा है। टीम ने पीछा कर आरोपी चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वाहन चालक को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। संवाद