फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हाईवे कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरुवार देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा में दिल्ली रोड स्थित विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के पास बधवार की रात को लगभग दस बजे कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक का सिर बुरी तरह कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। साथ ही उसमें सवार लोगों को थाने ले गई। गुरुवार को थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर और अन्य साधनों से युवक की फोटो भेजकर शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें