फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक सवार ठेले से टकराए, जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गुमसानी रतनपुर कलां मार्ग पर रविवार की शाम साले- बहनोई की बाइक आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक काफी दूर तक फिसलती चली गई। हादसे में बहनोई की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बडूपूरा गांव निवासी रितिक अपने बहनोई संभल जिले के सीढ़ल माफी निवासी प्रमोद कुमार (25) के घर से आ रहा था। रविवार की शाम चार बजे जैसे ही बाइक सवार प्रमोद और रितिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव पहुंचे। इसी समय बाइक आइस्क्रीम के खड़े ठेले से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार साले और बहनोई काफी दूर घिसटते हुए चले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल प्रमोद की मौत हो गई। रितिक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें