फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 30 लाख की नेपाली चरस के साथ बिहार का दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दंपती के पास से करीब 30 लाख रुपये की नेपाली चरस बरामद की है। आरोपी तस्कर पुलिस से बचने के लिए अपनी पत्नी और छह माह के बच्चे को साथ लेकर ट्रेन से मुरादाबाद तक पहुंचा था। कोतवाली में आरोपी दंपती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी साजिद अंसारी उर्फ गुड्डू खान उर्फ गुड्डू भाई और उसकी पत्नी हुस्न आरा खातून है। आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के खरगपोखरिया निवासी हैं। दोनों यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा में घूम-घूमकर नेपाली चरस की सप्लाई करते हैं। एसटीएफ ने आरोपी को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन जमानत पर छूटने के बाद फिर से सप्लाई करने लगा था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बार आरोपी ने पुलिस और एसटीएफ से बचने के लिए अपनी पत्नी को साथ लिया। पत्नी ने छह माह के बच्चे को गोद में ले रखा था। एसटीएफ आरोपी को ट्रेस करने में जुटी थी।
आरोपी सप्तक्रांति ट्रेन में सवार होकर मुरादाबाद पहुंचा और यहां से बिजनौर जा रहा था। रेलवे स्टेशन पर निकलकर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी ली गई तो बैग में चरस थी। इसके एसटीएफ और पुलिस उसे कोतवाली ले गई। यहां पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पास से बरामद की गई नेपाली चरस की कीमत करीब तीस लाख रुपये है। पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी पत्नी और बच्चे को साथ रखा था। कोतवाली में आरोपी पति पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें