फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भूपेंद्र कुमार गौड़ तहसील बार के अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुमार गौड़ 113 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 34 मतों से हराया। वहीं अन्य सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चंदौसी तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। 199 लोगों ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र कुमार गौड़ और दिनेश कुमार यादव चुनावी मैदान में थे। अन्य सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण मतदान नहीं हुआ। सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक अध्यक्ष पद के लिए 193 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम 3:30 बजे के बाद मतगणना हुई। मतगणना में 192 वोट सही मिले, जबकि एक वोट निरस्त पाया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार गौड़ को 113 वोट, दिनेश कुमार यादव को 79 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने भूपेंद्र कुमार गौड़ को अध्यक्ष घोषित कर दिया। एल्डर कमेटी में सियाराम मौर्य, रतन श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, फजुल रहमान शामिल रहे।
ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित : चंदौसी तहसील बार एसोसिएशन के सचिव पद के लिए राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेमपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) विजयपाल सिंह, शीशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र भारती, संयुक्त सचिव (दो पद) नेपाल सिंह, रामवीर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद) मुकेशपाल सिंह, मोहम्मद शफीक, अलीशेर खान, मोहम्मद खालिद सैफी, रितेश कुमार सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (छह पद) हरपाल सिंह, हरिश्चंद सिंह, धर्मवीर सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, रमेश बाबू निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत: तहसीलदार एसोसिएशन के चुनाव में केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान हुआ। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार गौड़, सचिव राजेश कुमार सिंह व अन्य सभी पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें