फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भारत विकास परिषद ने मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 09:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में छात्रा पूर्वी को सम्मानित करते पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
कांठ। शनिवार की सुबह नगर के फकीरगंज में भारत विकास परिषद शाखा कांठ के द्वारा यश पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में बताते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। यहां अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यशवर्धन राजपूत, रानी, देवांशी राणा, आकांक्षा, पूर्वी, मानस्वी, प्रिया को मेडल, प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ शिक्षक कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका पल्लवी को भी परिषद पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सचिव दीपक विश्नोई एडवोकेट, सचिन चौहान बंटी, सुरेश चौहान, डॉ. अशोक चौहान, प्रद्युमन विश्नोई, दीपक चौहान, महेश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें