फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोमनाथ समेत सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल के योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 22 मई को चलेगी। दो जून तक की यात्रा में ट्रेन सोमनाथ समेत सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद से बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए मुरादाबाद जंक्शन पर इस ट्रेन को ठहराव दिया जाएगा। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं। कुल 767 बर्थ वाली इस ट्रेन में द्वितीय एसी की 49 सीटें, तृतीय एसी की 70 सीटें व स्लीपर की 648 सीटें शामिल हैं। योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व ललितपुर रेलवे स्टेशन से लोग चढ़ व उतर सकेंगे। 22 मई से दो जून तक 11 रात व 12 दिन के यात्रा के अलावा नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी व नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है।
इस तरह तय किया गया है किराया
इकोनाॅमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक से तीन व्यक्तियोें तक एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 22 हजार 150 रुपये प्रति व्यक्ति व प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 20 हजार 800 रुपये है। इसमें नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


स्टैंडर्ड श्रेणी (तृतीय एसी क्लास) में एक से तीन व्यक्तियोें तक एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 36700 रुपये रहेगा। प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 35150 रुपये है। इसमें एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।



कंफर्ट श्रेणी (द्वितीय एसी क्लास) में यही पैकेज 48600 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। जबकि प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 46700 रुपये रहेगा। एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें