फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने बिजली घर पर तीन घंटे किया धरना प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट ने बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ विद्युत घर पर तीन घंटे तक धरना प्रर्दशन किया। आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से गलत बिजली बिल भेजा जा रहा है।
भाकियू टिकैत गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने सोमवार की सुबह 11 बजे बिजली घर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बिजली अधिकारियों की मनमानी बढ़ रही है। उन्होंने संगठन को प्रत्येक गांव तक खड़ा करने का आह्वान किया है। ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह ने कहा कि दलपतपुर तथा भीतखेडा बिजली घर पर ओवर लोडिंग का रोना रोते हुए अधिकारी सप्लाई अघोषित रूप से बंद कर देते हैं। खराब मीटर कई महीनों से नहीं बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्का डिलारी फीडर की लाइन का काम पूरा होने के बाद सप्लाई शुरू नहीं की गई है। बिजली बिल गलत भेजे जा रहे हैं। उनको दुरुस्त कराने के लिए लोग बिजली घर का चक्कर काट रहे हैं। मनकरा -रौंडा, चकलालपुर-हीरापुर मार्ग जर्जर होने से आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता द्वितीय और थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने किसानों को समझा बुझाकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के लोग ज्ञापन देकर चले गए। धरना प्रदर्शन में जयवीर सिंह, माखन सिंह, राधेश्याम, भूपेंद्र सिंह, नरेश प्रताप सिंह, सुमित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें