बिलारी। खंडुआ गांव में पड़ोसी द्वारा नाली में गंदगी करने का विरोध करने पर पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। खंडुआ निवासी प्रदीप की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पड़ोसी राजू सिंह अपने मकान के पास नाली में गंदगी रखते हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब उनसे नाली साफ रखने को कहा तब गाली देने लगे। विरोध करने पर राजू और उसके भाईयों सचिन,जतिन और त्रिलोकी ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों के आ जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद