फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 25 लाख की धोखाधड़ी में बीबीए का छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

25 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बीबीए छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
टीएमयू में कैंटीन संचालक आनंद अग्रवाल ने आरोपी छात्र अर्चित जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी अर्चित जैन ने इसी साल टिमिट में बीबीए में प्रवेश लिया था। वह टीएमयू के हाॅस्टल में रहता था। इसके बाद उसने अपने ही संस्थान के कैंटीन संचालक को सस्ते में मोबाइल फोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली थी। छात्र ने संस्थान के अन्य छात्रों के साथ ठगी का माया जाल फैला रखा था। दर्जनों छात्रों से अर्चित जैन स्मार्ट फोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रखी थी। इसके बाद कैंटीन संचालक आनंद अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की अर्चित जैन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया था। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें