बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार दोपहर बाद बार एसोसिएशन के महासचिव चौधरी परमजीत सिंह के नेतृत्व में ग्राम न्यायालय बिलारी के न्यायाधिकारी कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह से मिला। इस दौरान वकीलों की समस्याएं बताई गईं और सुझाव भी दिए गए। वार्ता के दौरान बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बने रहने पर जोर दिया गया। बार पदाधिकारियों ने यह भी मांग उठाई कि बिलारी तहसील में आने वाले थाना कुंदरकी, मैनाठेर और सोनकपुर से संबंधित ग्राम न्यायालय स्तर के वादों की फाइलें भी ग्राम न्यायालय बिलारी में स्थानांतरित कराई जाएं। न्यायाधिकारी से मिलने वालों में बार महासचिव के अलावा चौधरी विजयवीर सिंह, अब्दुल कुददूस, विक्रांत कुमार, अवधेश कुमार शर्मा, मनोहर सिंह मौर्य, इश्तयाक हुसैन, तहजीब आलम आदि मुख्य थे।