मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। अब तक 2296 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा चुके हैं। जिसका संशोधन कार्य जारी है। फाइनल सूची में संख्या बढ़ या घट भी सकती है।
29 सितंबर को एल्डर कमेटी द्वारा सूची जारी की जाएगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि जारी की गई सूची से संबंधित यदि किसी को कोई आपत्ति होगी तो वह समय रहते अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। जिस पर विचार किया जाएगा।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मतदाता सूची बनाने का कार्य किया जा रहा है। यदि बार के सदस्यों की बात करें तो इस समय करीब चार हजार से अधिक अधिवक्ता बार के सदस्य हैं। जिनमें नए रजिस्ट्रेशन कराए गए अधिवक्ता भी शामिल हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर और सदस्य सुभाष चंद्र गर्ग, महेश चंद्र त्यागी ने बताया कि बार के सदस्यों में से मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को बार कार्यालय द्वारा लिस्ट जारी की गई। जिसमें 2296 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता के रूप में शामिल हैं। इस सूची में कई अधिवक्ता ऐसे भी हैं। जिनकी सीओपी संख्या कार्यालय में अंकित नहीं है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वह अपना सीओपी नंबर की जांच बार के कार्यालय लिपिक से संपर्क कर देख लें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। 29 सितंबर को मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।