फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : 70 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद, आज चुने जाएंगे अध्यक्ष और महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुल 2262 मतदाता अधिवक्ताओं में से 2042 मत का इस्तेमाल किया। 21 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 70 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में में कैद हो गई। मंगलवार सुबह से मतगणना शुरू होगी। माना जा रहा है मंगलवार शाम तक अध्यक्ष, महासचिव चुन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दस बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान के लिए तीस बूथ बनाए गए थे। जिनके माध्यम से मतदान कराया गया। दोपहर डेढ़ बजे लंच के बाद पुन: दो बजे से मतदान शाम पांच बजे तक चला। जहां पुरुषों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। वहीं मतदान करने में महिला अधिवक्ता भी पीछे नहीं रहीं। जो अस्वस्थ और वृद्ध अधिवक्ता अपनी व्यवस्था करके गाड़ियों से आए। उन्होंने हॉल के नीचे बने बूथ में मतदान किया। मतदाता सूची के अनुसार 2262 अधिवक्ताओं में से 2042 मत डाले गए। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
मतदान प्रक्रिया एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर गुप्ता के अतिरिक्त विजय कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र गर्ग, और महेश चंद त्यागी के साथ-साथ चुनाव समिति के सदस्य जाफर अली, रमेश आर्य, कपिल विश्नोई, विशाल कांत गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, शमशेर सिंह नरेंद्र सिंह चौहान, विवेक शर्मा, अजय पाल सिंह, सतीश बिश्नोई, श्रीकांत उपाध्याय, संदीप खन्ना, अरशद परवेज, आशकार हुसैन, प्रमोद प्रत्येकि, रविंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश कुमार, संजय कुमार, जगदीश सरन मिश्रा की सहभागिता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर ने बताया कि मतगणना का कार्य आज (मंगलवार) सुबह दस बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें