मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में छह अक्तूबर को होने वाले नामांकन प्रक्रिया स्थापित कर दी गई है। मंगलवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे या नहीं। इसका निर्णय छह अक्तूबर को जनरल हाउस के बाद लिया जाएगा। शनिवार को कचहरी में चेंबर निर्माण को लेकर हंगामा हो गया था। देखते ही देखते बेंच और बार आमने सामने आ गईं। इस हंगामे को विराम देने के उद्देश्य से दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला स्तरीय जनरल हाउस बुलाया था लेकिन इस जनरल हाउस में कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस कारण से बृहस्पतिवार को पुन: जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई गई है। मंगलवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर ने प्रेसवार्ता कर सूचित किया कि जनरल हाउस होने के कारण 6 अक्तूबर को होने वाले नामांकन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। छह अक्तूबर को एल्डर कमेटी पुन: बैठक करेगी। जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। संवाद