फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट का किया सम्मान

Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील में एसडीएम न्यायिक रहे विनय कुमार पांडेय को पदोन्नत कर सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद बना दिया गया है। उन्होंने मुरादाबाद जाकर सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को विदाई देने के साथ ही उनका स्वागत भी किया। वक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के बिलारी तहसील में एसडीएम न्यायिक के रूप में लगभग एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय के अलावा एसडीएम विनय कुमार सिंह,एसडीएम न्यायिक अंजनि कुमार मिश्रा, तहसीलदार अंकित गिरी, तहसीलदार न्यायिक कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन बार महासचिव सुनील कुमार ने किया। समारोह में रामकुमार सिंह यादव, भगवान सरन माथुर, अजयपाल सिंह, चेतन्यपाल सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, नवाब हुसैन, चौधरी अनोद कुमार, जबर सिंह,तेज प्रताप सिंह, सौरभ सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें