फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ट्रेन से घर आ रहे बैंक के डिप्टी मैनेजर लापता, तलाश में जुटी पुलिस... बांदा में थे तैनात

Mon, 26 Feb 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बांदा जिले में तैनात मुरादाबाद निवासी बैंक में डिप्टी मैनेजर प्रदीप कुमार अचानक लापता हो गए। परिजनों ने बताया कि वह ट्रेन में सवार होकर घर आ रहे थे। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
ट्रेन से लापता होने वाले प्रदीप कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंडी मंदिर हवेली निवासी बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रदीप कुमार बांदा जिले में एसबीआई में तैनात हैं। 23 फरवरी की रात वह फतेहपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर मुरादाबाद के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में वह लापता हो गए। बैंक अधिकारी के बेटे ने इस मामले में स्थानीय नागफनी पुलिस और चंदौसी रेलवे पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन


नागफनी थाना क्षेत्र के झारखंडी मंदिर हवेली निवासी हर्षित कुमार ने बताया कि उनके पिता प्रदीप कुमार (47) बांदा जनपद की एसबीआई बैंक शाखा में उप प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। 23 फरवरी को अवकाश होने के कारण वह शाम के समय फतेहपुर से ट्रेन नंबर 14113 पर सवार होकर मुरादाबाद आ रहे थे।

वह लिंक एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-टू में बैठकर आ रहे थे। ट्रेन आने के बाद पिता के घर नहीं पहुंचने पर उसने घटना से चंदौसी जीआरपी को अवगत कराया। चंदौसी जीआरपी में तैनात सिपाही ने काॅल रिसीव करते हुए बताया कि सुबह चार बजे ट्रेन में किसी यात्री का सामान मिला है।
विज्ञापन


उसी बैग में यह फोन भी था। बेटे ने जीआरपी चौकी पहुंचकर सामान की पहचान की और गुमशुदगी दर्ज कराई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उनका सामान चंदौसी जीआरपी को मिला है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।

वहीं नागफनी थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि बैंक कर्मी के लापता होने की सूचना उनको मिली है, लेकिन इस मामले में जीआरपी थाना पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। वह जीआरपी के संपर्क में है।

डिप्टी मैनेजर के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों ने रेलवे के अधिकारियों से अस्पतालों में भी खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें