फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी: शाम छह से देर रात दो बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शुक्रवार शाम छह बजे से देर रात दो बजे तक भारी वाहनों और रोडवेज बसें शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। इसका कड़ाई से पालन करने के लिए शहर एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- कांठ रोड से आने वाली रोडवेज की बसें नई तहसील तक आएंगीं और यहीं से वापस चली जाएंगीं।
- बिलारी, संभल, दिल्ली रोड से आने वाली प्राइवेट और रोडवेज की बसें टीपी नगर आजाद नगर तक आएंगी और यहीं से वापस चली जाएंगी।
- ठाकुरद्वारा, काशीपुर, टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहे तक तक आएंगी और वहीं से वापस चली जाएंगी। रामपुर और बरेली से आने वाली रोडवेज की बसें हनुमान मूर्ति तिराहे तक आएंगी और वहीं से वापस चली जाएंगी।
विज्ञापन

- संभल चौराहा से कोहिनूर तिराहे तक का क्षेत्र नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
- भारी वाहनों का प्रवेश शहर क्षेत्र में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- मालवाहक पास धारक वाहनों का प्रवेश छह बजे के बाद पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें