फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक के अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान निष्कासित, संजीव सिंह सहरावत बने तहसील अध्यक्ष

Tue, 28 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में क्षेत्र में संगठन की स्थिति और गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष सतीश कुमार काजला ने बताया कि तहसील अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन लाल को अनुशासनहीनता के आरोप में संगठन से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। उनके स्थान पर चौधरी संजीव सिंह सहरावत को तहसील अध्यक्ष और सोमंत सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष कुमारी शिवानी को बनाया गया है। बैठक में नए मनोनीत पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन का ग्राम स्तर पर गठन करने को भी कहा गया है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा, ब्लॉक डिलारी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष ज्योति चौहान, मोहित कुमार, कुलदीप कुमार, अंकित कुमार, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें