श्री बालाजी दरबार में अखंड रामायण को दिया गया विश्राम
मुरादाबाद। कटघर बीच होली का मैदान स्थित श्री बालाजी दरबार में चार दिवसीय श्री बालाजी महोत्सव के दूसरे दिन 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ को विश्राम दिया गया। मुख्य यजमान शिखा अग्रवाल और संजीव अग्रवाल के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हरि नाम का बड़ा ही सुंदर गुणगान किया। श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ एवं भजन कीर्तन के पश्चात श्री बालाजी महाराज की आरती की गई। रवि राघव, आशीष अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, प्रभात सक्सेना, नीलू चौहान, संदीप परमार, प्रबल प्रताप सिंह, रुद्र राघव, नितिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो