फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में साढ़े आठ बजे होगी बकरीद की नमाज

Sat, 10 Sep 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : demo
विज्ञापन
तेेरह सितंबर को ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। शहर इमाम ने शुक्रवार को जुमे की नमाज में समय का ऐलान किया। उन्होंने नमाजियों से ईदगाह समय से पहले पहुंचने की अपील की। वहीं ईदगाह में नमाज की तैयारियां शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान शहर इमाम ने जिलहिज महीने की फजीलत बयान की। कहा कि कुर्बानी अल्लाह को पसंद है।

कुर्बानी के बाद इध-उधर गंदगी न फैलाए। पड़ोसी का पूरा ख्याल रखे। बाद में उन्होंने बकरीद की नमाज के वक्त का ऐलान किया।

कहा कि तेेरह सितंबर मंगलवार को बकरीद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे अदा की जाएगी। नमाजी समय का पाबंद करते हुए पहले पहुंचे। 

किस मस्जिद में कितने बजे बकरीद की नमाज
मस्जिद का नाम----------------------------समय 
जामिया नईमिया----------------------------8.15
मस्जिद-ए-इब्राहिमी किसरौल------------------7.30
शाही मस्जिद बर्तन बाजार--------------------7.15
शाही मस्जिद लाल बाग----------------------7.00
नाइयों वाली मस्जिद असालतपुरा---------------7.15
मदनी मस्जिद  लालबाग----------------------7.00
मदरसा जामिया अरबिया इमदादिया रामपुर रोड----8.30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें