फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Suicide: बीए की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, सामने आई ये वजह

Wed, 04 Jan 2023 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव में घरेलू कलह के चलते बीए की छात्रा (20) ने फंदे से लटककर जान दे दी। बाद में परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मजदूर का परिवार रहता है। रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी थी। मजदूर की बेटी स्थानीय निजी डिग्री कॉलेज बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि मजदूर के परिवार में किसी बात को लेकर गृह क्लेश चल रहा था। 

मंगलवार की शाम परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। तब जक सबकुछ ठीक था। लेकिन गृह क्लेश के आहत छात्रा ने मंगलवार की रात घर के कमरे में ही दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह परिजनों ने छात्रा का शव फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन परिजनों ने शव को उतारा और बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें