कोर्ट में समर्पण के बाद पत्नी और बेटे के साथ जेल भेजे गए सांसद आजम खां को गुरुवार को तड़के ही सीतापुर की जेल के लिये स्थान्तरित कर दिया गया। पुलिस गुरुवार को सुबह 5 बजे आज़म खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा औऱ अब्दुल्ला आज़म को रामपुर के जिला कारागार से सीतापुर ले गई। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।