फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम खां के घर और सपा कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा, किसी से नहीं मिले पिता- पुत्र

Wed, 15 Feb 2023 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आजम खां और अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद की कोर्ट ने सोमवार को छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो-दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों सोमवार की रात लगभग 10 रामपुर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
आजम खान और अब्दुल्ला आजम (फाइल ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम मंगलवार को घर पर ही रहे। दोनों ने घर पर किसी से मुलाकात नहीं की। मंगलवार को दिन भर उनके घर के सामने सन्नाटा पसरा रहा। यही हाल सपा कार्यालय का रहा। यहां भी इक्का-दुक्का कार्यकर्ता दिखे।

विज्ञापन


आजम खां और अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद की कोर्ट ने सोमवार को छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो-दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों सोमवार की रात लगभग 10 रामपुर पहुंचे थे। 

मंगलवार को दोनों घर पर ही रहे। आजम खां के घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। उनके घर के सामने गली में सिर्फ उनके सुरक्षा कर्मी दिखे। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए आजम खां जौहर यूनिवर्सिटी गए थे।लगभग यही हाल सपा कार्यालय रहा। वहां पर इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें