मुरादाबाद। महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के पहले सत्र में मोहल्ला भदौरा एवं अंबेडकर नगर में जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने स्वयं के बनाए हुए पोस्टर व स्लोगन माध्यम से लोगों को पानी की उपयोगिता की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सुधीर अरोरा ने पानी को प्रकृति का अनमोल उपहार बताया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद पांडेय, डॉ. असमां अजीज, विशाल, मेहर सिंह, कमल, दीपक सैनी और कार्तिकेय आदि मौजूद रहे।