फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कपूर कंपनी के नजदीक एक आरोपी 11 वर्षीय बच्ची को झांसा देकर एक खड़हर में ले गया। बालिका के शोर मचाने से भयभीत आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। इस मामले में बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मझोला थाना के लाइनपार रामतलैया चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कपूर कंपनी के पास स्थित हुलका माता मंदिर पर चल रहे मेले में वह प्रसाद का ठेला लगाई है। शनिवार को महिला की 11 वर्षीय बेटी अपनी बहन के साथ ठेले पर प्रसाद बेच रही थी। महिला के अनुसार उसी दौरान दोहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक ने प्रसाद लिया और बोला की पैसे गाड़ी में बैठी मैडम देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक 11 वर्षीय बेटी को पैसे देने के बहाने अपने साथ ले गया, लेकिन वहां कोई गाड़ी नहीं थी। बाद में आरोपी बालिका को खींच कर मंदिर के पीछे स्थित खंडहर में ले गया। खुद को घिरा देख किसी तरह बालिका ने शोर मचाया। पकड़े जाने के भय के चलते आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। मां ने बेटी की बात सुनने के बाद थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें