फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बेटी होने पर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, 11 ससुरालीजन पर रिपोर्ट

Wed, 27 Dec 2023 11:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

ससुराल वालों ने घर में रखा डीजल डालकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। इससे वह मामूली रूप से झुलस गई। वह किसी तरह बचकर मायके पहुंची और सारी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में बेटी होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने डीजल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया। मायके आकर विवाहिता ने पति समेत 11 ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गंज थाना क्षेत्र की जुम्मा कॉलोनी निवासी इकरा नूर का निकाह दो साल पहले बदायूं के शेखपुर वजीरगंज निवासी नूर हाशमी के साथ हुआ था। मायके वालों ने शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी किया। सालभर तक सब ठीक ठाक रहा। शादी के एक साल बाद इकरा नूर ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले ताने देने लगे। 

आरोप है कि ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय पहले ससुराल वालों ने घर में रखा डीजल डालकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। इससे वह मामूली रूप से झुलस गई। वह किसी तरह बचकर मायके पहुंची और सारी घटना से अवगत कराया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने गंज थाने में पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें