फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा विहार में जिम से लौट रहे सिपाही पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार में जिम से लौट रहे सिपाही को कुछ लोगों ने रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने सिपाही पर हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सम्राट पंवार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 13 अगस्त को रामगंगा विहार स्थित जिम से लौट रहे थे।रास्ते में उसे मनु वर्मा ने अपने भाई शिवा वर्मा व मनीष समेत अन्य साथियों के साथ रोक लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मनु वर्मा ने सिपाही के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें