फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ठेकेदार पर ब्लेड से हमलाो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शराब के लिए पैसे न देने पर गांव के ही दो लोगों ने ठेकेदार पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांठ रोड स्थित प्रेमनगर के रहने वाले विक्की सैनी भवन निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह मजदूरों का हिसाब करके घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही रास्ते में मुकेश उर्फ मुकुल और प्रेम सिंह मिल गए। दोनों शराब पीने के लिए 300 रुपये मांगने लगे। विक्की ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसकी टीशर्ट भी फाड़ दी।
विज्ञापन

शर्ट में रखे ढाई हजार रुपये भी गायब हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इस मामले में ठेकेदार ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। थाना प्रभारी सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें