फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने गए परिवार के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने गए एक परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोग समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के वेव ग्रीन एमडीए निवासी शिवम विश्नोई ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 13 फरवरी की रात वह अपने साले का जन्मदिन मनाने एक रेस्टोरेंट में गए थे। उनके साथ परिवार के अन्य लोग और कुछ मित्र भी थे। यहां पहले से मौजूद आकाश ग्रीन निवासी अंशुल, नवीन नगर निवासी अमन, बिलारी निवासी दानिश और कटघर के डबल फाटक निवासी अरुण ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी। शिवम और उनके साले के विरोध करने आरोपियों ने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। शिवम विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें और उनके साले को पीटा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि फुटेज के जरिए घटना का सच जाने का प्रयास किया जा रहा है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें