फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आर्यन जुयाल ने फिर जड़ा अर्धशतक, बने लीग के टॉप स्कोरर

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन जुयाल ने फिर जड़ा अर्धशतक, बने लीग के टॉप स्कोरर
विज्ञापन


फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में शहर के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने फिर अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वह लीग के टॉप स्कोरर बन गए हैं। तीन मुकाबलों में आर्यन ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन


इस लीग में आर्यन गोरखपुर लायंस की टीम से खेल रहे हैं। बृहस्पतिवार को बेशक उनकी टीम लखनऊ से इस मुकाबले में हार गई हो लेकिन आर्यन अपनी टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 44 गेंद का सामना करते हुए पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। लखनऊ की टीम में मुरादाबाद के गेंदबाज शिवम शर्मा शामिल रहे। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट झटका। वहीं आर्यन ने कहा कि इस लीग में अब तक बहुत अच्छी शुरुआत रही है। इसका फायदा वह पांच सितंबर से शुरू होने जा रहे दिलीप ट्रॉफी के मैचों में उठाना चाहेंगे। पिछले साल आर्यन चोटिल होने के कारण यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं ले पाए थे। चोट से उबर के बाद उन्होंने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में रनों की झड़ी लगाई। इसके बाद घरेलू श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया और अब इस लीग में धमाल मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें