फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99.71 फीसदी परिणाम के साथ जिले की तीन छात्राओं ने प्रदेश में गाड़े झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उर्दू बोर्ड ऑफ मदरसा शिक्षा की कामिल परीक्षा में जिले की अरशी अरशद ने प्रदेश में टॉप किया है जबकि उम्मे हानी सदफ ने प्रदेश में तीसरे स्थान पर आईं। फाजिल परीक्षा में जिले की आफिया नाज ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कामिल परीक्षा में अरशी अरशद ने 85.44 फीसदी अंक प्राप्त किए जबकि उम्मेहानी सदफ 84.69 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफनगर स्थित मदरसा दर्सगाहे आलिया इस्लामिया की छात्रा हैं। फाजिल की परीक्षा में भी जिले की आफिया नाज ने 86.50 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने बताया कि कामिल की परीक्षा में जिले का रिजल्ट 99.88 प्रतिशत तथा फाजिल की परीक्षा में 100 फीसदी रहा है। कामिल की परीक्षा में 841 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें सिर्फ एक विद्यार्थी फेल हुआ है। जबकि फाजिल की परीक्षा में सम्मलित सभी 243 परीक्षार्थी पास हुए। इसी तरह सेकेंडरी की परीक्षा मे 1469 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 1461 पास हुए। आठ विद्यार्थी फेल हुए। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में सम्मलित सभी 579 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें