फोटो
मुरादाबाद। समर वैली स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर करण मनचंदा ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में कक्षा आठ के अर्जुन गुप्ता, बालिका वर्ग में, वैष्णवी बिष्ट, अहाना जसरोटिया ने सर्वोष्ट तैराक का खिताब जीता। प्रचार्य विशाल उपाध्याय, अक्षया मनचंदा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संवाद