फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये की दर से मिलेगी तीन किलो चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 35 किलो मुफ्त खाद्यान्न के साथ अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार अप्रैल से जून तक की प्रति माह एक किलो चीनी के हिसाब से तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में करीब पांच लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है। जिनमें करीब 30 हजार अंत्योदय कार्ड धारक हैं।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर 13 जून से 26 जून तक अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति माह एक किलो की दर से तीन माह की चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल (कुल 35 किलो खाद्यान्न) प्रति अंत्योदय कार्ड धारक को मुफ्त वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें