दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू हो गए थे। बुधवार को 36 मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार व जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अजय पाठक ने उन्हें सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में धर्मेन्द्र, सलमान अहमद, कुमार समर्थ, राहुल घोस, हर्ष शुक्ला रहे। इस अवसर पर बैडमिंटन कोच मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, योगाचार्य महेंद्र सिंह विश्नोई, खो-खो कोच धीरज, सीएल वर्मा, प्रदीप सक्सैना, अंकित अग्रवाल का सहयोग रहा। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को आयोजित होंगे।
बालक वर्ग का परिणाम
सहारनपुर के अंश हांडा ने बनारस के विष्णुकांत को, अयोध्या के ओम अग्रहरि ने आगरा के अंकुर प्रताप सिंह को, कानपुर के हन्नान अली ने मुरादाबाद के मयंक यादव को, मुरादाबाद के अंश गौड़ ने कानपुर के आयुष कुमार को हराया। वहीं बनारस के सुमित यादव, अलीगढ़ के अभिषेक, बनारस के देवांश मौर्य ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
डबल्स में अयोध्या के शौर्य प्रताप व शिवांश मिश्रा की जोड़ी ने बाजी मारी। आगरा के आलोक कुमार सिंह व कबीर सरदार, बनारस के देवांश मौर्य व सुमित यादव, मेरठ के आदित्य नारायण व चैतन्य भारती, मेरठ के कुशाग्र व तेजस, मुरादाबाद के अंश व मयंक ने जीत दर्ज की। इनके अलावा आगरा के अंकुर प्रताप व पृथ्वी सिंह, सहारनपुर के अंश व विवेक ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बालिका वर्ग का परिणाम
सिंगल्स में सहारनपुर की प्रगति, अयोध्या की अंशिका, कानपुर की समयुक्ता, अयोध्या की आंचल, अयोध्या की श्रेया, आगरा की कनिष्का व संघमित्रा, अयोध्या की लक्ष्मी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
क्वार्टर फाइनल में सहारनपुर की प्रगति, कानपुर की समयुक्ता ने अयोध्या की आंचल को हराया। इसी तरह आगरा की कनिष्का ने अयोध्या की श्रेया को व आगरा की संघमित्रा ने अयोध्या की लक्ष्मी को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
डबल्स क्वार्टर फाइनल में कानपुर की समयुक्ता व श्रीयांशी, आगरा की संघमित्रा व सृष्टि ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अलीगढ़ की मेघा व प्राची, कानपुर की काव्या चतुर्वेदी व शुभी द्विवेदी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।