फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संप्रेक्षण गृह से फरार एक और किशोर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह से फरार एक और किशोर को सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस अब दो अन्य फरार किशोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से सटे राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह से रविवार आधी रात के समय पांच किशोर फरार हो गए। इस मामले में संस्था के प्रभारी अधीक्षक मुकेश कुमार चौधरी ने पुलिस को इस मामले की तहरीर दी। तहरीर में बताया कि शनिवार की रात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमित कुमार और रोहित, सिपाही रविंद्र कुमार तथा होमगार्ड केशव कुमार, महेश पाल सिंह और आदेश कुमार सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार रात 2:55 बजे पांच किशोर कमरे का ताला तोड़कर छत पर चढ़ गए और वहां से कूदकर भाग निकले। फरार किशोरों में अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के दो, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के आईटीआई थाना क्षेत्र के दो और ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र का एक किशोर शामिल है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात सिविल लाइंस पुलिस ने उत्तराखंड प्रांत के आईटीआई काशीपुर के एक किशोर को बरामद कर लिया है। इधर सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि अभी ठाकुरद्वारा और काशीपुर के एक फरार किशोर की पुलिस को तलाश है। पुलिस दोनों की तलाश करने के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें