फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संभल में एक और कोरोना संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। बुधवार को रजपुरा में 55 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 329 नमूनों की जांच एंटीजन किट से की। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 93 नमूनों की जांच आरटीपीसीआर लैब से कराए जाने के लिए नमूने भेेजे गए हैँ। पहला संक्रमित मरीज इस वर्ष में 16 मार्च को मिला था। उसके बाद लगातार पांच अन्य मरीज और मिले हैं। जिले में कुल मरीज छह हो चुके हैं। जिसमें एक स्वस्थ्य हो चुका है। पांच मरीज सक्रिय हैं। इनको होमआइसोलेट किया गया है। जिला सार्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि रैपिड रिस्पोंस टीमों को नमूने लेेने के लिए लगाया गया है। बुधवार को 329 नमूने एकत्र किए। इसमें 93 नमूने आरटीपीसीआर की लैब पर जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया कि जो संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी की हालात सामान्य थी। खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या होने पर उपचार को आए थे। जांच में संक्रमित मरीज मिले हैं। बताया कि अभी तक किसी भी मरीज के संपर्क में रहे लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें