फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास करोड़ लेकर भागी चिटफंड कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पर एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पांच हजार लोगों के पचास करोड़ रुपये लेकर भागी चिटफंड कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एजेंट की तहरीर पर कार्रवाई की है। इससे पहले भी कंपनी के डायरेक्टर समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। सिविल लाइंस के आशियाना को लेकर एक सप्ताह पहले कई जनदों के लोग जुटे थे और उन्होंने हंगामा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी के चेयरमैन अजय यादव ने अपनी पत्नी गीता यादव और बेटे अभिषेक यादव समेत कई लोगों के साथ मिलकर जनहित मैचयुल बेनिफिट निधि लिमिटेड, जनहित प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और जनहित निधि लिमिटेड के नाम से चिटफंड कंपनी खोली थीं। सिविल लाइंस में सोनकपुर स्टेडियम के सामने कार्यालय खोला था। इसके अलावा भी अन्य शहरों में कार्यालय खोले गए थे। आरोपियों ने बताया था कि कंपनी एफडी और आरडी करती है। कंपनी से पॉलिसी कराने पर पांच साल में रकम दोगुनी हो जाएगी। एजेंटों ने खुद के साथ ही अपने परिचितों की रकम भी कंपनी में जमा करवा दी थी। इस मामले में छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर भेंडी सीतापुर निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में कंपनी के चेयरमैन व डायरेक्टर अजय कुमार यादव, सरिता केसरवानी, जितेंद्र कुमार, रवीश कुमार, नवनीत कुमार, गजेंद्र सिंह व डायरेक्टर अजय के एक भाई के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया था। कंपनी में एजेंट के तौर पर काम कर चुके राजेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, समरपाल सिंह, राजवीर सिंह और वीरेंद्र कुमार ने भी पांच करोड़ की धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। गुरुवार को सिविल लाइंस में आरोपी अजय कुमार यादव, उनके बेटे अभिषेक कुमार यादव, रवीश यादव, सरिता केशरवानी, राजीव गुप्ता व नवनीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एक और केस दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि अब तक दो केस दर्ज हो चुके हैं, अगर कोई और भी तहरीर आएगी तो उस पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें