फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटने पर 10 लाख का इनाम देने की घोषणा, कांग्रेस नेता ने किया एलान

Tue, 29 Aug 2023 10:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कांग्रेस नेता ने रामचरित मानस की निंदा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या से आहत हैं। उन्होंने कहा कि मौर्या लगातार गलत बयानबाजी करते हैं। इसलिए उन पर इनाम रखा गया है। 
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने पर इनाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांग्रेस नेता पंडित गंगा राम शर्मा श्री रामचरित मानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के ताजा बयान से आहत हैं। उन्होंने सपा नेता की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन पंडित गंगा राम शर्मा ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या हिंदू धर्म को अपमानित करने के लिए धार्मिक पुस्तक रामचरित मानस की निंदा करता रहता है। इसी कारण उसकी जीभ काटने के लिए नगद इनाम रखना पड़ा है।

आवश्यकता पड़ी तो वह अपने धर्म के लिए जान भी दे देंगे। सपा नेता ने अब हिंदू धर्म के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया है।

रामचरितमानस को बताया था बकवास 

रामचरितमानस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया है। सपा नेता ने कहा, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते।

विज्ञापन


इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। सपा नेता ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में मानस के एक अंश को उद्धृत करते हुए कहा, ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय कहा गया है।

लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी हो, उसका सम्मान मत कीजिए। मौर्य ने सवाल उठाया, क्या यही धर्म है? जो धर्म हमारा सत्यानाश चाहता है, उसका सत्यानाश हो। उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा, धर्म के ठेकेदार ही धर्म को बेच रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ढोंग फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 11 जनवरी को बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने भी रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला हिंदू धर्म ग्रंथ बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें