मुरादाबाद। अलीगढ़ में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुरादाबाद की अंजलि सिंह ने 59 किलोग्राम वर्ग में चांदी जीती है।
जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में मुरादाबाद से तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
इसमें से अंजलि सिंह रजत पदक जीतकर मुरादाबाद लौटीं हैं। वहीं, अंजलि सिंह ने बताया की इस बार सिर्फ चांदी जीतकर ही संतोष करना पड़ा है, लेकिन अगली बार प्रतियोगिता में सोना जीतना उनका लक्ष्य होगा। इस मौके पर स्टेडियम प्रशासन प्रदीप सक्सेना, अंकित अग्रवाल, रोहित सिंह, सौरव कुुमार, अंकित आदि मौजूद रहे।