फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अनिल ने जीता स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के टेबिल टेनिस खिलाड़ी अनिल सेन ने द्वितीय स्टेट रैंकिग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित हुई।
विज्ञापन

अनिल सेन 40 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी हैं। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के श्याम कुमार को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में गाजियाबाद के प्रखर अग्रवाल को 3-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में लखनऊ के पराग अग्रवाल को 3-1 से हराकर खिताब जताया। इनके अलावा मुरादाबाद के नीरज गुप्ता ने 50 प्लस वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनिल और नीरज को हाईकोर्ट के जज प्रकाश पांड्या ने सम्मानित किया। अनिल 30 वर्षों से टेबिल टेनिस खेल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर के कई टूर्नामेंट मुरादाबाद और रेलवे के लिए जीते हैं। उनका दावा है कि वह यूपी में नंबर वन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें