मुरादाबाद जिला अस्पताल में युवक की मौत (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
कुंदरकी के गांव खनूपुरा निवासी अभिषेक (24) ने मां के डाटने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव खनूपुरा निवासी अभिषेक एक दवाई की कंपनी में एमआर की नौकरी करता था।
शुक्रवार की सुबह अभिषेक की मां ने उसे किसी बात को लेकर डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अभिषेक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।