फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : मां की डांट से नाराज युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल में तोड़ दिया दम, दवा कंपनी में करता था काम

Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

मां की डांट से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मुरादाबाद जिला अस्पताल में युवक की मौत (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी के गांव खनूपुरा निवासी अभिषेक (24) ने मां के डाटने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव खनूपुरा निवासी अभिषेक एक दवाई की कंपनी में एमआर की नौकरी करता था।

शुक्रवार की सुबह अभिषेक की मां ने उसे किसी बात को लेकर डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अभिषेक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें