बिलारी। ब्लॉक के सनाई गांव का आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक बंद रहने पर सीडीपीओ ने दोनों आंगनबाड़ी वर्कर को नोटिस जारी किया है। साढ़े नौ बजे जब कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे तब सनाई गांव के परिषदीय स्कूल परिसर में स्थित दोनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे। अभिभावकों ने दूरभाष पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को दोनों केंद्र बंद होने की जानकारी दी। सीडीपीओ के निर्देश पर बाद में पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर ने आंगनबाड़ी केंद्र खोला। दूसरी आंगनबाड़ी वर्कर का बुधवार को अवकाश पर होना बताया गया। सीडीपीओ सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि काफी देर से आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पर दोनों आंगनबाड़ी वर्कर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।