फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बेटे का कंकाल देख गश खाकर गिर पड़ा पिता, सात जुलाई से लापता था बच्चा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 12 Aug 2023 07:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्रााधिकारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
अमरोहा में मिला अबुजर का कंकाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी आरिफ के सात वर्षीय पुत्र अबुजर का कंकाल शनिवार की सुबह उसके ताऊ के खेत में ही पड़ा मिला। कंकाल मिलने की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया बालक की हत्या कर शव वहां डालने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


ग्राम शेरपुर निवासी आरिफ का पुत्र अबूजर सात जुलाई को अपने पिता के साथ खेत पर गया था। दोपहर बाद आरिफ अबूजर को गांव की एक दुकान पर छोड़ कर वापस खेत पर चला गया था। शाम को वापस आने पर उसको मालूम हुआ कि अबूजर अभी तक घर नहीं पहुंचा है।

काफी तलाश के बाबजूद उसके नहीं मिलने पर 10 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार की दोपहर आरिफ अपने भाई के साथ खेत पर गया था। खेत के भीतर कुछ दूरी पर उसे कुछ कपड़े दिखाई पड़े। वह कपड़े अबूजर के थे। उसने फोन कर परिजनों को खेत पर बुला लिया।
विज्ञापन


अबूजर की तलाश करने पर कुछ दूरी पर उसका कंकाल पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंकाल को पंचनामा भर भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसी भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें