बिलारी। स्थानीय तहसील प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह तहसील सभागार में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान अच्छा विभागीय काम करने वाले तहसील कर्मियों को एसडीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शरूआत में एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार प्रवीन कुमार, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव और अभिनव सिंह ने डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता एसडीएम और संचालन पेशकार उस्मान कौसर ने की। समारोह में तहसील बार एसोसिएशन, तहसील लेखपाल संघ, तहसील अमीन संघ, तहसील कर्मचारी संघ आदि के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। समारोह के अंत में एसडीएम विनय कुमार सिंह द्वारा उन सभी राजस्व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।