फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संभल के भाजपा प्रत्याशी का कथित वीडियो वायरल

Fri, 29 Mar 2024 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद उनके बेटे ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनके पिता की छवि को धूमिल करने के लिए वायरल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के बेटे जेपी सैनी ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद साइबर थाना संभल में तहरीर दी गई। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि उनके पिता की राजनीति छवि धूमिल करने के लिए किसी ने कूटचरित वीडियो वायरल किया है। वायरल हो रहे वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें