फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर वाहन का नवीनीकरण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नया गांव हरथला निवासी रशीद अहमद ने आरटीओ मुरादाबाद और एक बाबू पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके वाहन का परमिट नवीनीकरण करने का आरोप लगाया है। रशीद ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रशीद का कहना है कि वह पिछले कुछ सालों से दुबई में रह रहे थे। इस बीच आरटीओ और परमिट बाबू ने उनके थ्री व्हीलर आटो रिक्शा का परमिट फर्जी तरीके से नवीनीकरण कर दिया। जब वह दुबई से लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर, दस्तावेजों में फोटो चस्पा कर यह कार्य किया गया है। आरोप है कि परमिट की अवधि उनकी बिना मर्जी के दिसंबर 2016 से दिसंबर 2021 तक नवीनीकृत है। एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें